मोटी तनख्वाह , सरकारी ठाठबाट फिर भी नहीं भरते इनके पेट ! एक और रिश्वतखोर कानून के शिकंजे में : – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी : आज 17अगस्त 24 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण व निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक, अनिल कुमार सैनी को शिकायतकर्ता से 9,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को बताया था कि उनकी 3 बसें डिपो में अनुबन्धित है , बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिये उनसे 3,000/- रूपये प्रति बस के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही थी , वह रिश्वत नहीं देना चाहते इसलिए रिश्वत मांगने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहते है। जांच में शिकायत सही पायी गयी । जिसके आधार पर शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही कर अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के आवास की भी तलाशी की जा रही है व पूछताछ जारी है।

Post Views: 36

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

24 minutes ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

43 minutes ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

7 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

7 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago