देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उत्तराखंड में चल रहे प्री एसआईआर विशेष अभियान के पहले चरण में बड़ी सफलता मिली है। अब तक प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर मैपिंग की जा रही है, जिससे फर्जी और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को दूर किया जा सके।
उन्होंने बताया कि 1 से 15 फरवरी 2026 तक दूसरे चरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें युवा और महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। निर्वाचन विभाग ने आम लोगों से सहयोग करने और राजनीतिक दलों से पूरे प्रदेश में बीएलए नियुक्त करने की अपील की है।
Post Views: 2
Post navigation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे सीएम धामी…
2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…
माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…
Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के लिए तीन लोगों को उतारा मौत के घाट,…
देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ पद्मश्री बसंती…