देहरादून में तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान के दौरान राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दून पुलिस द्वारा नयागांव चौकी बैरियर पर नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर (RJ) की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के रुकने के संकेत देने पर कार सवार बदमाशों ने बैरियर पर टक्कर मार दी और तेजी से सेलाकुई की ओर भाग निकले।
घटना की सूचना तत्काल वायरलेस सेट के माध्यम से सभी पुलिस टीमों को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पीछा किए जाने पर बदमाश अपनी कार को चांदनी चौक से भूरपुर की ओर ले गए। रामगढ़ के रपटे के पास पहुंचकर उन्होंने वाहन छोड़ दिया और नदी क्षेत्र की ओर भागने लगे।
भागते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश को पहले प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए दून अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे, फायरिंग में प्रयुक्त खोखे तथा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के जंगलों, नदी क्षेत्र और संभावित ठिकानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
गिरफ्तार बदमाशों का नाम पता
1.रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी-ग्राम अखरोट तहसील मण्डावर थाना मण्डावर जिला दौसा राजस्थान उम्र 30 वर्ष ( मुठभेड़ मे घायल)
2.विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा तहसील हिंडौन सिटी जिला करौली राजस्थान उम्र 32 वर्ष
मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या सहित कई संगीन अपराधों का इतिहास
दूसरे अभियुक्त विनोद मीणा के विरुद्ध राजस्थान मे कई संगीन अपराध दर्ज
Post Views: 1
Post navigation
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…