Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

नैनीताल पुलिस की बडी सफलता,2 किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हासिल की। शुक्रवार को पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 2.020 किलो चरस बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अमर चंद शर्मा के पर्यवेक्षण में ये विशेष अभियान चलाया गया।इसी दौरान एमबीपीजी कॉलेज, नैनीताल रोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान नारायण दत्त परगाई (57 वर्ष), निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 2.020 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह चरस देवीधुरा, चंपावत से हल्द्वानी तस्करी कर लाया था। पुलिस रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि नारायण दत्त पहले भी साल 2021 में चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और करीब ढाई साल जेल में रह चुका है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नैनीताल पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि “जनपद में मादक पदार्थों(ड्रग्स)की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके।”
बरामदगी
कुल 2.020 किलो चरस
पुलिस टीम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सागरअपर उपनिरीक्षक अशोक जोशीआरक्षी रणवीर सिंहएसटीएफ/एएनटीएफ रुद्रपुर से उपनिरीक्षक विपिन जोशीअपर उपनिरीक्षक जगवीर शरणआरक्षी इरशाद अहमद

Post Views: 6

Post navigation

Exit mobile version