अंकिता हत्याकांड में बड़ा मोड़, अज्ञात वीआईपी पर CBI का केस दर्ज, जांच के लिए उत्तराखंड पहुंची टीम – पर्वतजन

देहरादून।
अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही CBI की टीम सोमवार को जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड पहुंच गई है।
मामले को दोबारा हवा उस वक्त मिली जब भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। फेसबुक लाइव के जरिए किए गए इस खुलासे में उन्होंने अंकिता हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीआईपी, जिसे उन्होंने “गट्टू” नाम से संबोधित किया, का उल्लेख किया था।

वीडियो में महिला ने एक ऑडियो क्लिप का भी जिक्र किया, जिसमें दावा किया गया कि एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पास पूरे मामले से जुड़ी अहम जानकारी मौजूद है। इस खुलासे के सामने आने के बाद से ही मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया।

अंकिता केस के दोबारा उछलने के साथ ही कांग्रेस सहित कई सामाजिक संगठनों ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। लगातार बढ़ते दबाव और जनआक्रोश के बीच सीबीआई जांच की मांग तेज होती चली गई।
आखिरकार, नौ जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी। अब सीबीआई द्वारा केस दर्ज किए जाने और जांच टीम के उत्तराखंड पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड में कई छिपे राज सामने आ सकते हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

8 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

9 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

9 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

10 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

10 hours ago