Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। उत्तराखंड में बारिश अभी और सताने वाली है। जी हां… मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।इन जिलों में होगी बारिशबता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 17 सितंबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश का अंदेशा जताया है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वर्षा का दौर बुधवार 18 सितंबर को भी बना रहेगा। शेष जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है। तो वहीं 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रशासन और एसडीआरएफ टीम के सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…