Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट, कल से फिर बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। 27 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने और तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि का अनुमान है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय होता दिख रहा है। इस कारण बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। उच्च हिमालयी जोन में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। इससे मैदानी इलाके के मौसम में बदलाव की संभावना है। बढ़ती गर्मी पर कुछ लगाम लगेगी।प्रदेश में मंगलवार को तपती- जलती गर्मी के बाद बुधवार से राहत की उम्मीद है। 27 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 28 मार्च को उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों को छोड़कर सभी जनपदों में बारिश की संभावना है। जबकि 29 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।मौसम शुष्क रहने के चलते मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। सोमवार को खटीमा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि सबसे कम तापमान मुक्तेश्वर का दर्ज किया गया है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे बारिश की संभावना भी दिखाई दे रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

13 seconds ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

21 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

42 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago