टेंडर पेमेंट के बदले मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
देहरादून। ऋषिकेश में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई पर टेंडर की पेमेंट जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह सरकारी विभागों में ठेकेदारी का कार्य करता है और पशुलोक बैराज ऋषिकेश में उसके द्वारा किए गए टेंडर कार्य की पेमेंट लंबित थी। आरोप है कि संबंधित जेई फैसल खान भुगतान जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत टीम ने आरोपी जेई फैसल खान को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
देहरादून; अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी कद्दावर नेता…
देहरादून, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू) के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स ने फाइनेंशियल प्लानिंग…
हरिद्वार, । दिव्य प्रेम मिशन, हरिद्वार के वंदे मातरम इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय पुरुषोत्तम मित्तल…
देहरादून। मानसून की विदाई के बावजूद उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले…
तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल नैनीताल। कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप…
देहरादून। प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी…