पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रुड़की से भरेंगे ऑनलाइन नामांकन पत्र
23 मार्च को ऑफलाइन भी दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
देहरादून। हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत आज नामांकन करेंगे, बता दें कि पूर्व सीएम ऑनलाइन नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने दो दिन पूर्व राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि तय कर दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार यानि आज अल्मोड़ा सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं हरिद्वार प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रुड़की से ऑनलाइन नामांकन पत्र भरेंगे, और फिर 23 मार्च को वह ऑफलाइन भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी और टिहरी गढ़वाल से प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह 26 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से प्रत्याशी अजय भट्ट का 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम है। सभी प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई है। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। साथ ही पांचों सीटों पर 43 नामांकन पत्र लिए गए। अब तक दो दिनों मे कुल 86 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …