टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किसी के सुख- दुख की भागीदार नहीं रही- कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला को जिताने की अपील
विधायक प्रीतम सिंह व राजकुमार ने मलिन बस्तियों में किया प्रचार
देहरादून। टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ने राजपुर रोड विधानसभा में प्रचार किया। आज सुबह रेस कोर्स, चौक चंदन, हरिद्वार रोड, बन्नू स्कूल ,कुमार चौक, पीएम कॉलोनी, लसियाल चौक, चक्कू मोहल्ला, चकराता रोड, कृष्ण पैलेस तथा बिंदल की मलिन बस्ती आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर कांग्रेस के लिए वोट मांगे।
गह-जगह क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला जी का माल्यर्पण स्वागत कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को कभी किसी क्षेत्र की जनता ने कभी किसी के दुख सुख में कहीं नहीं देखा।
टिहरी व देहरादून की जनता के लिए कोई विकास योजना का कार्य नहीं किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा भाजपा के शासन काल में सभी क्षेत्रवासी बहुत ही दुखी है । भाजपा ने कभी किसी के लिए कोई भी कार्य नहीं किया । 10 साल लगातार सांसद बनने के बाद भी आज तक कोई छोटा या बड़ी योजना नहीं बनाई । लेकिन अब जनता जान चुकी है और भाजपा की बातों से बेवकूफ बनने वाली नहीं है और इस बार जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय किया है।
भ्रमण कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल, मनमोहन सिंह मल्ल, राहुल शर्मा सोमप्रकाश वाल्मीकि, वीरेंद्र बिष्ट, शिवकुमार, अनूप रावत, सुशील इंतजार, इरशाद, फरीद, दुर्गा रावत, शंकर पांडे, दीपा चौहान, देवेंद्र कौर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

40 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago