Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने भरा पर्चा – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने भरा पर्चाचमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बद्रीनाथ विधानसभा से उप चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने आज 20 जून को अपना नामांकन पर्चा भरा। उनके साथ इस दौरान शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत सहित सैकड़ों बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।नामांकन के बाद राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के विकास कार्य को जनता वोट करेगी। वहीं शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि देश में फिर से डबल इंजन की सरकार बनी है। जिषको देखते हुए जनता बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।आपको बता दें कि राजेंद्र भंडारी 2022 में बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी थे तब भंडारी ने बीजेपी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को हराकर कांग्रेस के विधायक बने थे। लेकिन 17 मार्च को कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गये थें। तब से बदरीनाथ विधानसभा सीट रिक्त चल रही थी।

Share0

Exit mobile version