ग्रामीणों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा पिरान कलियर के लगभग एक दर्जन गांवों में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हकीमपुर तुर्रा गांव से हुआ। इसके बाद रावत का काफिला दरियापुर, गुम्मावाला, मजारी, इमलीखेड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, महेवड़ खुर्द, मेहवड कलां, पिरान कलियर, राघड़वाला, धनौरी, दौलतपुर, बढेडी राजपूतान, भरापुर भोरी, धोड़ेवाला, डेरा समेत अन्य गांव में होते हुए बाजुहेड़ी पहुंचा। जहां पर रोड शो का समापन किया गया।
रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जगह- जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि उन्हें हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि क्षेत्र की जनता आने वाली 19 अप्रैल को उनको भारी मतों से विजयी बनाएगी। कहा कि क्षेत्र के किसान, मजदूर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर इस बार चुनाव में उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर दिल्ली भेजने का काम करेगी।
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…
13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…