सीएम की छवि को धूमिल करने के आरोप मे भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा

सीएम की छवि को धूमिल करने के आरोप मे भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा
सीएम की छवि को धूमिल करने के आरोप मे भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा
 
आप पर वीडियो एडिट कर दुष्प्रचार और आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप
 
देहरादून 22 मई। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी की छवि खराब करने एवम चुनाव आचार संहिता के उलंघन की शिकायत दर्ज कराई हैं।
 
 
पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी की और से आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक श्री प्रवीण लेखवार ने देहरादून के डालनवाला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है । जिसमे आरोप लगाया गया है कि आप पार्टी की तरफ से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत एक एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। आप की सोशल मीडिया सेल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का दिल्ली में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान दिए एक बयान के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है । इस एडिटेड वीडियो में दर्शाया गया है कि सीएम महिलाओं द्वारा भाजपा के बहिष्कार की बात स्वीकार रहे हैं
 
यह वीडियो आम आदमी पार्टी के नाम से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में एक पोस्ट से प्रसारित किया का रहा है, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है । इस पोस्ट के जारीकर्ता ने लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी एवं भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है । इस संबंध में पार्टी की तरफ से उक्त आरोप के समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं । पार्टी ने अपने पत्र में इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट जारीकर्ता एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

3 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago