भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने और SIR अभियान तेज करने का मंत्र –

 
देहरादून,  भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक  महानगर कार्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी अभियानों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाती है। उन्होंने महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देहरादून महानगर संगठन निरंतर सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यों को गति दे रहा है।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा ने हाल ही में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश और जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है। सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों के पदाधिकारियों को संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ‘लखपति दीदी’ अभियान, युवा मोर्चा ‘युवा संवाद’ तथा अन्य मोर्चे लाभार्थी संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बना रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कुंदन परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार देशभर में जिला एवं मंडल स्तर पर नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही सांसद, विधानसभा और जिला स्तर पर समन्वय बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इनके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य वक्ता एवं भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा और बूथ स्तर पर BLA-1 एवं BLA-2 के माध्यम से अभियान को गति दी जा रही है। कार्यकर्ताओं को सबसे पहले अपने और अपने परिवार के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने तथा सूची में पाई जाने वाली विसंगतियों को दूर कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बैठक के समापन अवसर पर जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी तथा सह प्रभारी संजय गुप्ता ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, विनय गोयल, कुंवर जपेंद्र, विनोद उनियाल, मधु भट्ट, ज्योति कोटिया, श्याम अग्रवाल, कुलदीप बुटोला, राजेंद्र ढिल्लों, संकेत नौटियाल, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, मोहित शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, जगदीश सेमवाल, समीर डोभाल, मोतीराम, संदीप बिजलवान, महिपाल, बलदेव नेगी सहित मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

6 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

27 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

34 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

48 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago