निर्दलीय विधायक के कार्यालय पर चलाई थी गोलियां
जमानत के बाद चैंपियन के समर्थकों में जोश
हरिद्वार। बीती 27 जनवरी से जेल में बंद भाजपा नेता व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को जमानत मिल गयी। हरिद्वार जिला अदालत में चैंपियन के वकील की ओर से पेश जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद चैंपियन को जमानत दे दी गयी।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को प्रणव चैंपियन व समर्थकों ने खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजा गया था।
इस बीच, 15 फरवरी को जेल में तबियत बिगड़ने पर चैंपियन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार व चैंपियन के बीच सोशल मीडिया में जंग हो गयी थी। उमेश कुमार के लंढोरा के रंगमहल के बाहर गाली गलौज करने के बाद चैंपियन व समर्थकों ने 26 जनवरी को विधायक के कार्यालय पर गोली चला दी थी। जमानत मिलने के बाद चैंपियन ने समर्थकों का आभार जताया। और कहा कि कठिन समय में सभी समुदाय के लोग उनके साथ जुड़े रहे।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…