मध्यप्रदेश : ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां सारा देश सेना का मनोबल बढ़ाने पर लगा था वहीं मध्यप्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री विजय शाह ने तब भी धर्म का जहर फेंकना बन्द नहीं किया ,मंत्री ने भरे मंच से सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह दिया ।
विजय शाह ने कहा था कि ”पाकिस्तान के आतंकियों ने हमारी बहनों के सुहाग को उजाड़ा था, जिसका जवाब देने के लिए हमने उनकी बहन को ही भेज दिया, जिसने हमारी बेटियों के सिंदूर का हिसाब आतंकवादियों से लिया।
मंत्री के इस बयान की हर तरफ आलोचना हुई ,इस बयान को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान ले कर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा था ।
परन्तु सत्ता के दबाव के कारण अभी तक विजय शाह के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ ।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बीजेपी नेता ने माफ़ी तो मांगी पर उनके चेहरे पर कोई अपराधबौद्ध नहीं था व वह माफी के समय भी हंस रहे थे ।
इसपर मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है, उनकी माफी को नामंजूर करते हुऐ ” सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि ये माफी सिर्फ कानूनी एक्शन से बचने कि लिए मांगी जा रही है, इस तरह माफी मांगने से आप कानूनी प्रक्रिया से बच नहीं सकते हैं, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह पर कार्रवाई करने के लिए एसआईटी का गठन करने का भी आदेश दिया है। जिसमे 3 आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे”
माफी को नामंजूर होना बीजेपी व मंत्री को बड़ा झटका बताया गया है ।
Post Views: 2
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…