देहरादून । उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी निशा के बैंक खातों में मनरेगा की मजदूरी राशि पहुंचने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। यह प्रकरण अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि विधायक पद पर रहते हुए विधायक और उनकी पत्नी के खातों में मनरेगा की राशि आखिर कैसे पहुंची।
मामले के सामने आने के बाद विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इसे लेकर उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। साथ ही उन्होंने अपना पक्ष भी सार्वजनिक रूप से रखा है। विधायक का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से यह पूरा मामला सामने लाया गया है।
दुर्गेश्वर लाल ने अपने बयान में कहा कि सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही सभी तथ्यों का खुलासा होगा और भ्रम की स्थिति दूर होगी।
फिलहाल यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…