भाजपा संगठन अध्यक्ष को ही नहीं पता कि यूसीसी की नियमावली कबकी आ चुकी ??-गरिमा मेहरा दसौनी – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

Advertisement

देहरादून,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने यूसीसी को लेकर अटपटा बयान दिया है यह कहना है उत्तराखंड की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का ।दसौनी ने कहा कि पिछले ढाई साल से राज्य की धामी सरकार उत्तराखंड की जनता की आंखों में यूसीसी लागू करने को लेकर धूल झोंक रही है और करोड़ों रुपया समिति के गठन उसकी तनख्वाह और बैठकों में खर्च किया जा चुका है ।दसौनी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से वादा किया था की राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य वासियों को यूसीसी की सौगात दी जाएगी परंतु ऐसा नहीं हो सका और धामी सरकार के द्वारा बहु प्रचारित और प्रसारित यूसीसी पर सवाल उठने लगे। जब यही सवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही अटपटा जवाब देते हुए कहा कि अभी यूसीसी की नियमावली तैयार हो रही है इसलिए तय समय पर नहीं लाया जा सका है। दसौनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बयान से महेंद्र भट्ट ने अपनी अल्प बुद्धि और अल्प ज्ञान का परिचय दिया है ।सत्ता रूढ़ दल के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद होते हुए भी महेंद्र भट्ट को यही पता नहीं की यूसीसी की नियमावली को आए काफी वक्त बीत चुका है और समिति उस नियमावली को मुख्यमंत्री जी को सौंप दे चुकी है? गरिमा ने कहा कि महेंद्र भट्ट के इस बचकाने बयान ने भाजपा की कलई खोल दी है और ये साफ पता चलता है कि यूसीसी को लेकर भाजपा कितनी गंभीर है और भाजपा के अंदर ही कितनी असमंजस की स्थिति हैदसोनी ने पुनः आरोप लगाते हुए कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत यूसीसी को राज्य स्थापना दिवस के दिन लागू नहीं किया गया क्योंकि भाजपा इस बात को भली-भांति जानती है कि केदारनाथ उपचुनाव के मध्य नजर यह कदम उसको बैकफायर कर सकता है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

11 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

11 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

12 hours ago