राज्य सभा के लिए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने किया नामांकन – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

Advertisement

देहरादून भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने आज प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम और सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है ।
विधानसभा में श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, पूर्व सीएम, कैबिनेट मंत्री, विधायकों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रातः 11 बजे चुनाव अधिकारी के सम्मुख 4 सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जमीन से उठे कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का अवसर दिया है । भट्ट की नुमाइंदगी को प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बताते हुए उम्मीद जताई कि वे केंद्र से राज्य के समन्वय को और अधिक बेहतर करने में मददगार साबित होंगे, साथ ही उच्च सदन में क्षेत्रीय जनता की आवाज बनेंगे ।इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, सीएम धामी समेत समूचे केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर किया है, उस पर में शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा । उन्होंने कहा कि वे एक राज्यसभा सांसद के रूप में श्री अनिल बलूनी की स्थानीय विकास की भावना अनुरूप नीति से बेहद प्रभावित हैं और उसे ही वे आगे बढ़ाने का काम करेंगे । उनकी प्राथमिकता होगी कि केंद्र एवं राज्य में बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के विकास को लेकर अधिक से अधिक योजनाओं को यहां लेकर आना । विशेषकर पहाड़ में विकास की योजनाएं तेज गति से धरातल पर उतरे और सीमावर्ती क्षेत्रों तक उसका लाभ आम जनता को प्राप्त हो सके ।
इस दौरान राज्य सभा सांसद श्री अनिल बलूनी ने कहा कि भट्ट जी का बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का उनका सफर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है । उनका चयन कर पार्टी नेतृत्व ने सभी परिश्रमी, क्षमतावन कार्यकर्ताओं में नई उमंग और उल्लास का सृजन किया है । उन्होंने विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में क्षेत्रीय विकास और स्थानीय लोगों की भावनाओं के प्रतिनिधि के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
नामांकन के दौरान पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक श्री तीर्थ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री धन सिंह रावत अन्य मंत्री , विधायक विनोद चमोली, खजान दास, प्रदीप बत्रा, दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य सभी विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

7 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

14 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

20 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago