Latest posts by Sapna Rani (see all)Bye Election 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है. इसको लेकर अब बीजेपी ने तीन राज्यों में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर पार्टी ने होशियार सिंह चम्बयाल को उम्मीदवार बनाया है. वहीं हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने आशीष शर्मा और नालागढ़ से पार्टी ने कृष्ण लाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट से पार्टी ने राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट से पार्टी ने कमलेश शाह को उम्मीदवार बनाया है.भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.किन राज्यों की कौन सी सीट पर होंगे उपचुनाव?देश के अलग-अलग राज्यों में जिन 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन सीटों में शामिल हैं- रूपौली (बिहार), मानिकतला (पश्चिम बंगाल), रायगंज (पश्चिम बंगाल), रानाघाट दक्षिण (पश्चिम बंगाल), बागदा (पश्चिम बंगाल), विक्रवंडी (तमिलनाडु), जालंधर पश्चिम (पंजाब), देहरा (हिमाचल प्रदेश), हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश), अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश), बद्रीनाथ (उत्तराखंड), मंगलौर (उत्तराखंड).किस दिन होंगे चुनाव?भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. इसके आगे चुनाव आयोग ने बताया कि चुनावों को लेकर आगे की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी. इसके अलावा चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून होगी. इसके आगे 24 जून को मतपत्रों की जांच की जाएगी, वहीं 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख होगी. इसके साथ ही चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करके बताया कि इन 13 सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होंगे और वहीं 13 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
नैनीताल के बजून में कारों की टक्कर के बाद हंगामा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
Cyber Fraud: पेट्रोल पंप की मशीन से निकाली ठगी की रकम, दो प्रतिशत कमीशन लेकर…
उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, 8 लोग फंसे; रेस्क्यू शुरू | Uttarkashi…
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…