भाजपा ने जारी की देहरादून जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें – Uttarakhand
Nandni sharma
इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से विभिन्न जिलों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। देहरादून के लिए सूची भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने जारी की गई, जिसमें कुल 20 वार्डों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।उम्मीदवारों की सूची उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति व जिला चुनाव समिति के परामर्श के बाद जारी की गई। घोषित सूची में सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिला आरक्षण वाले वार्ड शामिल हैं।भाजपा ने इस सूची के माध्यम से स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी पंचायत स्तर पर भी संगठन को मज़बूत करने और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। कई नये और अनुभवी चेहरों को सूची में स्थान दिया गया है, जिससे आगामी चुनाव में भाजपा की रणनीतिक तैयारियों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।भाजपा की ओर से जारी सूचीबुग्ला बार्तिल से शांति राम डोमलरायपुर से रतन सिंह चौहानबाटला से विजयपाल सिंह चौहानमलेथा से मधुबाला भारतीमोहन से शांति देवीलोकमंडल से कुसुमलता देवीमगरोली से सत्यवीर चौहानआरा से लाल सिंह चौहानब्याससखेरी से सचिन चौहानउदपट्टा से रक्षा नेगीकट्टा से मधु चौहानकंद्रावाला से सुनीता देवीनवाबगढ़ से वीरेंद्र सिंह बौंबीजस्सोवाला से गुरमेल सिंहशाहपुर कल्याणपुर से भूपेंद्र कुमार करश्यपशेरपुर से सविता देवीसुधावाला से सुरभी कंवरशंकरपुर द्वितीय से रविकेश सिंहखुशहालपुर से काजलभुंडा द्वितीय से मंजू जोशी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।डाकपत्थर द्वितीय और वार्ड संख्या 16 एटनवाला को पार्टी ने स्वतंत्र रखा है, यानी इन वार्डों में भाजपा का कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं होगा।