जाति के नाम पर समाज बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं: भाजपा” –

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित जातीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर भाजपा पदाधिकारियों एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार ऐसी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे समाज में जातीय आधार पर विभाजन और वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि दलित समाज को भ्रमित करने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी पैदा करने वाली राजनीति को उत्तराखंड की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां समाज के सभी वर्ग सदियों से आपसी समन्वय, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए जाति और वर्ग के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की सामाजिक एकता, शांति और सद्भाव से किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और सामाजिक समरसता के लिए मजबूती से खड़े हैं।सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतियों में समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ प्रदेश आगे बढ़ रहा है।भाजपा महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश में बने सकारात्मक वातावरण को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और इसी कारण समाज में भ्रम एवं विभाजन पैदा करने वाली बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।ज्ञापन सौंपने के दौरान दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बलबीर सिंह, सुरेंद्र घेल सहित मोर्चे के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

4 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

14 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

14 hours ago