uttarakhand news : उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। रौतेला ने कहा कि भाजपा पिछले नौ सालों से सत्ता में होते हुए भी जनता के मुद्दों पर कोई काम नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का सारा ध्यान केवल सत्ता में बने रहने और प्रचार करने पर रहता है। पार्टी की पदयात्राएं केवल दिखावा हैं, जबकि प्रदेश में न स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, न युवाओं के लिए रोजगार, और न ही महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामी का नतीजा है।
सरकार को जनता की आवाज़ सुननी चाहिए
ज्योति रौतेला ने आगे कहा कि भाजपा को पहले अपनी उपलब्धियां बतानी चाहिए कि इतने वर्षों में उसने प्रदेश के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की आवाज़ सुननी चाहिए, लेकिन भाजपा केवल सत्ता पाने और प्रचार में लगी रहती है। वहीं, कांग्रेस संगठन सृजन पर बोलते हुए ज्योति रौतेला ने बताया कि जिला अध्यक्षों की सूची जल्द जारी की जाएगी। और कहा कि यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, और आने वाले तीन-चार दिनों में कांग्रेस प्रदेशभर में संगठनात्मक स्तर पर मजबूत रूप से काम करती नज़र आएगी।
सिमरन बिंजोला
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…