Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव में खिला कमल, 358 में से 200+ सीटों पर भाजपा की जीत – Uttarakhand

Lotus blooms in Uttarakhand local body elections, BJP wins 200+ seats out of 358इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून, उत्तराखंड में हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं. जिला पंचायत की कुल 358 सीटों में से 200 से अधिक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस समर्थित 83 उम्मीदवारों को भी जीत मिली है. इसके अलावा निर्दलीयों ने भी बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है.विजयी निर्दलीय प्रत्याशियों में से अधिकांश ने भारतीय जनता पार्टी की ओर अपना झुकाव दर्शाया है. उनमें से कई ने सार्वजनिक रूप से भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है. मतगणना की प्रक्रिया अब समाप्ति की ओर है और निर्वाचन आयोग बहुत जल्द अंतिम आंकड़े सार्वजनिक रूप से घोषित करेगा.देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा, जबकि चमोली में मतदाताओं ने पारंपरिक राजनीतिक दलों की बजाय निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया. राज्य की राजधानी देहरादून की 30 जिला पंचायत सीटों पर हुए चुनाव में 13 पर भाजपा, 7 पर कांग्रेस और 10 पर निर्दलीयों को जीत मिली है.पौड़ी जिले में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. ​यहां की कुल 38 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 16 और निर्दलीयों ने 4 पर कब्जा जमाया. बद्रीनाथ में भाजपा को हार मिली है, लैंसडाउन से विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया. वहीं, खिर्सू की ग्वाड़ सीट से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संपत सिंह को कांग्रेस के चैत सिंह से हार का सामना करना पड़ा.बागेश्वर जिले की 19 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीयों ने 4 पर जीत हासिल की. अल्मोड़ा में 45 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 21, भाजपा ने 19 और निर्दलीयों ने 5 सीटें जीतीं. यहां कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत नहीं हासिल कर सकी, जिससे यह तय हो गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद निर्दलीयों के समर्थन से ही तय होगा.चमोली में रहा निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबाचमोली की कुल 26 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा 4 और कांग्रेस 5 सीटें जीत सकी. वहीं 17 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे. पोखरी ब्लॉक की रानो सीट से पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी को करारी हार का सामना करना पड़ा. ज्योतिर्मठ के ढाक और हेलंग वार्डों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को क्रमश: तीसरे से छठे स्थान से संतोष करना पड़ा. इन दोनों वार्डों से निर्दलीय आयुषी बुटोला और रमा राणा ने जीत हासिल की.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…

9 minutes ago

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

2 hours ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago