पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 में प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं ने सभी 12 जनपदों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसलिए विजय का परचम लहरायेगा भाजपा ही लहरायेगा।
पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर सरकार और चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।प्रदेश में बरसात के बाद भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप पंचायत चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 70 फीसदी और पहले चरण में हुए 68 फीसदी मतदान हुआ जो कि भाजपा की शत-शत जीत सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार प्रारंभ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचायतों को सशक्त बनाने के विज़न पर कार्य कर रही है।
श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार में पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए बड़ी संख्या पंचायत भवनों का निर्माण, उनका कंप्यूटर कारण और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों की मरम्मत का कार्य किया गया। पंचायतों में कार्ययोजना में क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण में राज्य के 12 जिलों में 1426 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवाया गया। 2399 पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का राज्य के भीतर तथा अन्य राज्यों (पंजाब, हिमाचल, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल आदि) की उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत पंचायतों का एक्सपोजर विजिट (अध्ययन भ्रमण) कार्यक्रम करवाया गया। इन सभी कार्यों की बदौलत ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। इसलिए निश्चित रूप से पंचायत चुनावों में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

1 hour ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago