बीकेटीसी के सीईओ ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बदरी/केदारधाम। बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में सितंबर दूसरे सप्ताह के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। धामों मे प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है।
केदारनाथ में अभी तक रिकार्ड ग्यारह लाख पैंतालीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है जबकि  बदरीनाथ धाम में नौ लाख नब्बे हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित कर चुके है इस तरह अभी तक इक्कीस लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने  बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। कहा कि धामों में आवश्यक यात्री सुविधाएं मुहैया कराई गई है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने  बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा  बदरीनाथ धाम में 15 सितंबर को प्रसिद्ध माता मूर्ति उत्सव में शामिल होकर पंच बदरी  वृद्धबदरी, योग बदरी पांडुकेश्वर, भविष्य बदरी सुवाई तपोवन , तथा ध्यान बदरी मंदिर उर्गम पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बदरीनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अवर अभियंता गिरीश रावत मौजूद रहे।इसके पश्चात ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी होते हुए मुख्यकार्याधिकारी कल गुरुवार 19 सितंबर को  केदारनाथ धाम पहुंचे।

केदारनाथ धाम में मुख्य कार्याधिकारी ने देर शाम मंदिर समिति कर्मचारियों अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंदिर समिति के नवनिर्मित हो रहे रावल-पुजारी आवास, कार्यालय, भोगमंडी,कर्मचारी आवास का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य को देखा।मंदिर दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा यात्रियों हेतु सर्दी के मद्देनजर अलाव जलाने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य विजय कार्याधिकारी प्रसाद थपलियाल क का स्वागत किया। इस दौरान मंसा देवी मंदिर हरिद्वार के पदाधिकारीगण भी केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे।
केदारनाथ में इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, पुजारी शिवशंकर लिंग समन्वयक/ पूर्व कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी,अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत ललित त्रिवेदी, आदि मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

1 hour ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago