नाथ-केदारनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी का मामला, BKTC ने बनाई जांच समिति; कर्मचारियों को नोटिस जारी – HNN 24×7

केदारनाथ – बद्रीकेदार धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप – उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ – बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम मंदिर समिति (BKTC) ने तत्काल एक्शन लिया है। दरअसल, भैरव सेना की ओर से दान चोरी का मामला उठाया गया है। इस मामले के गरमाने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

अब इस मामले में बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने इस मामले में एक्शन लिए जाने की बात कही है। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के संबंध में जो समाचार चल रहे हैं, उसे मंदिर समिति ने गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा कि चढ़ावे को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उस मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तत्काल प्रभाव से दान राशि की गणना में लगने वाले सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पर मुख्य कार्यकारी की ओर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद इस पर एक जांच कमिटी भी तत्काल प्रभाव से बनाई गई है। जांच कमेटी को जल्द से जल्द अपनी जांच पूरी कर की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट सबके सामने सार्वजनिक रूप से रखी जाएगी। इस पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मामले की प्रमुख जानकारी

विवरणजानकारीस्थानबद्रीनाथ-केदारनाथ धाममामलाचढ़ावे में कथित हेराफेरीकार्रवाईकारण बताओ नोटिस जारीजांचविशेष जांच समिति गठितसमिति का आश्वासनरिपोर्ट सार्वजनिक होगी

देहरादून में शौर्य दिवस की भव्य तैयारी: 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया जाएगा नमन

देहरादून में मानसून के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का निरीक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों में तेजी के निर्देश

देहरादून में हाउस टैक्स वसूली पर नगर निगम सख्त, रिकॉर्ड 72 करोड़ रुपये वसूले; बकायेदारों को नोटिस और WhatsApp अलर्ट

FAQs

1. बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में विवाद किस बात को लेकर है?चढ़ावे की कथित हेराफेरी और दान राशि के प्रबंधन को लेकर आरोप लगाए गए हैं।

2. BKTC ने क्या कार्रवाई की है?BKTC ने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं तथा जांच समिति गठित की है।

3. जांच समिति का उद्देश्य क्या है?पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट तैयार करना और तथ्यों को सामने लाना।

4. क्या जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी?हां, BKTC अध्यक्ष के अनुसार जांच रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से जारी की जाएगी।

5. दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होगी?यदि जांच में कोई कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 8

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

3 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

3 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

4 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

4 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

4 hours ago