BKTC अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम,पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून,बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय आज को केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंच कर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन व यात्री सुविधाओं के लिए बनाए जा रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया।अजेंद्र आज केदारनाथ पहुंच कर सबसे पहले हैली पैड के निकट बन रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को रैन शेल्टर का निमार्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन शेल्टर बनने से यात्रियों को बारिश से बचाव में मदद मिलेगी। रैन शेल्टर में ठंड से बचाव के लिए अलाव इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही यहां पर बीकेटीसी एक सूचना केंद्र भी स्थापित करेगी, जहां पर यात्रियों को विभिन्न सूचनाएं प्रदान की जाएगी।अजेंद्र ने केदारनाथ धाम में मंदिर के समीप बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन में बीकेटीसी के कार्यालय से लेकर कार्मिकों के निवास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करा कर एक सप्ताह के भीतर इसे मंदिर समिति को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था का जायजा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए की वर्तमान में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने लगी है। आगामी कुछ दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि के आसार हैं। लिहाजा, श्रद्धालुओं को सुगम व सरल दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रयास जरूरी हैं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Dr. Dhal Singh Bisen Takes Oath as New Governor of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

Dr. Dhal Singh Bisen has taken oath as the new Governor of Uttarakhand at a…

27 minutes ago

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश…

2 hours ago

भक्ति, संस्कृति और सेवा के संग गोर्खा संघ ने मनाया कालरात्रि महोत्सव –

देहरादून,  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर गोर्खा संघ चंद्रबनी की ओर से रविवार को…

5 hours ago

वीकेंड पर उत्तराखंड के तीन हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़, होटलों में 60-70% तक बुकिंग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। लंबे वीकेंड की शुरुआत पर शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, काणाताल सहित बुरांशखंडा और कैम्पटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार…

15 hours ago