हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का शिकंजा, तीन करोड़ बकाया वसूली के लिए 15 दिन की मोहलत – myuttarakhandnews.com

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा के दौरान हेली व चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनियों पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया होने का खुलासा किया है।
विशेष दर्शन के एवज में लिया जाता है शुल्क
चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचते हैं। हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर समिति की ओर से विशेष दर्शन की व्यवस्था कराई जाती है। इसके बदले एविएशन कंपनियों से निर्धारित शुल्क लिया जाता है।
समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं को दर्शन तो कराए गए, लेकिन कई कंपनियों ने शुल्क का भुगतान नहीं किया, जिससे बकाया राशि बढ़कर तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
आर्थिक नुकसान, कंपनियां हो चुकीं बंद
सूत्रों के मुताबिक, कई हेली कंपनियां अब संचालन बंद कर चुकी हैं। भुगतान न मिलने से मंदिर समिति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
15 दिन में कानूनी कार्रवाई के निर्देश
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर बकाया वसूली के लिए संबंधित कंपनियों को विधिक नोटिस जारी किया जाए।
समिति ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि की वसूली ब्याज सहित की जाएगी। साथ ही भविष्य में हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की जाएगी, ताकि भुगतान और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ढोल की थाप पर थिरके धामी, खटीमा में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग –

देहरादून/खटीमा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में इन दिनों खटीमा की धरती जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और…

7 minutes ago

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय: वित्तीय अनुशासन, भूमि प्रबंधन और रोजगार पर फोकस –

  देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंत्रिमंडल…

19 minutes ago

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

49 minutes ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

3 hours ago