देहरादून: देहरादून शहर में शुक्रवार रात प्रशासन द्वारा ब्लैकआउट कर मॉकड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। रात 10 बजे शहर के कई इलाकों में लगभग आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा तथा आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा।
मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन के अनुसार यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, विभागों के बीच समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है, ताकि किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर क्षेत्रों में मॉकड्रिल की जाएगी। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों की रोशनी लगभग 30 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
मॉकड्रिल प्रारंभ होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा, जिससे आमजन को अभ्यास की सूचना मिल सके और वे घबराएं नहीं। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
Post Views: 1
Post navigation
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…