रायवाला। रायवाला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लिंकिट कंपनी के डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी कर रहे दो लोगों सहित कुल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 ग्राम स्मैक और 158 ग्राम चरस बरामद की है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
रात चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि रायवाला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया की टीम रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रायवाला से हरिद्वार की ओर घरेलू सामान सप्लाई कर रहे ब्लिंकिट के दो डिलीवरी बॉय को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक मिली।दोनों की पहचान फुजैल और वसीम, निवासी सुल्तानपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है।
हरियाणा का अजय चरस के साथ गिरफ्तार
इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य तस्कर अजय, निवासी जींद (हरियाणा) को 158 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। अजय हरिद्वार के एक होटल में वेटर का काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि चरस उसने कुरुक्षेत्र से खरीदी थी और इसे वह बाबाओं को बेचने की फिराक में था।
छात्रों को बनाने वाले थे निशाना
फुजैल और वसीम ने खुलासा किया कि वे स्कूल और कॉलेज के छात्रों को स्मैक सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पहले ही पकड़े गए।पुलिस कप्तान ने बताया कि तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है।
Post Views: 6
Post navigation
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…