विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान “बीएलओ ऐप” से गणना फॉर्म होंगे डिजिटलाइज
प्रदेश के 11,733 बूथ लेवल ऑफिसर्स को मिलेगा लाभ
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कार्यरत बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए ₹350 की धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम की पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ को यह भुगतान किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभियान के तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे तथा उनसे प्राप्त भरे हुए फॉर्मों को एकत्रित करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राप्त गणना फॉर्मों को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बन सकेगी। इस कार्य के दौरान बीएलओ को मोबाइल डाटा की आवश्यकता लगातार बनी रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रत्येक बीएलओ को एक माह के मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु ₹350 की धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह सुविधा बीएलओ को डिजिटल माध्यम से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सहायक होगी तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…