बीएलओ घर-घर पहुंचकर करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन –

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में मतदाता सूची को अद्यतन करने और पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन करते हुए पात्र मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार करेंगे।उन्होंने बताया कि 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाएंगे। इस दौरान चिन्हित पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया में सहायता दी जाएगी।डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। इस दौरान ऐसे मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा, जिनके नाम पूर्व की सूची में शामिल थे, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में नहीं हैं। बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन करेंगे तथा पात्र पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि घर-घर सत्यापन के दौरान 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के भी फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे, ताकि उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तथा बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। बीएलओ द्वारा तैयार बूथवार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ साझा की जाएगी। अभियान के अंतिम चरण में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे, जिससे छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने का अवसर मिल सके।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तूदास भी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

देहरादून:  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विलासपुर काड़ली के मसंदावाला में मानसून सीजन के…

15 minutes ago

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा…

2 hours ago

Karwa Chauth 2026: Uttarakhand Announces Holiday for Female Employees | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand government, led by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, has declared a one-day holiday…

2 hours ago

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार:…

2 hours ago

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…

4 hours ago