कोटद्वार। पौड़ी जिले के विकासखंड दुगड्डा के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओ के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षकों व अंकेक्षकों को मूल्यांकन के सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक मुकेश रावत ने बताया कि अभी तक लगभग साठ प्रतिशत कॉपीयां मूल्यांकित हो चुकी है जिसमें बोर्ड द्वारा 197 परीक्षक व अंकेक्षक लगाए गए है। मूल्यांकन केंद्र में हाई स्कूल की गणित, संस्कृत, अंग्रेजी व इंटरमीडिएट की भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, सैन्य विज्ञान, हिन्दी, इतिहास, भौतिक विज्ञान,शिक्षा शास्त्र, गणित,क़ृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान विषयों के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है।
इस दौरान उप नियंत्रक मूल्यांकन केंद्र मुकेश रावत, सहनियंत्रक मनमोहन चौहान, डॉ पदमेश बुडाकोटी, शैलेंद्र पांथरी,सीतांशु कुकशाल आदि मौजूद थे।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…