खंड शिक्षा कार्यालय पोखरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )खंड शिक्षा कार्यालय पोखरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष महावीर जग्गी, महामंत्री संदीप नेगी एवं जूनियर शिक्षक संघ के उपेन्द्र सती मौजूद रहे।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठियों में छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने से आने वाले समय में हमारा क्षेत्र अच्छे और उपयोगी आविष्कारों के लिए जाना जाएगा।प्रधानाचार्य गम्भीर असवाल ने कहा कि जिस देश के पास पर्याप्त ऊर्जा संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता होगी, वही देश तेजी से प्रगति कर सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा किसी भी राष्ट्र के विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में रुचि बढ़ाने तथा ऊर्जा के संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के वैज्ञानिक सोच और नवाचार से ही भविष्य में देश को नई दिशा मिल सकती है।राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री संदीप नेगी ने कहा कि आज हम सभी नए आविष्कारों की क्रांति के दौर में हैं। विज्ञान लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को अपने नए विचारों और प्रयोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं नवाचार से जुड़े विषयों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने भी बच्चों को वैज्ञानिक प्रयोगों एवं नए विचारों के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गंभीर असवाल, दिनेश सती, संदीप नेगी, ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी, सुरेश राणा, अजपाल रावत, पूनम, सविता राज, प्रियंका, शांति भंडारी, आभा बिष्ट सहित तमाम शिक्षक एवं बाल वैज्ञानिक मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

34 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

56 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago