सेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन





72 यूनिट हुआ रक्तदान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले-रक्तदाताओ का धन्यवाद
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालीदास रोड़ स्थित सामुदायिक भवन में बीजेपी मसूरी क्षेत्र द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर में पहुंचकर उद्घाटन किया। सेवा पखवाडा के तहत रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया । इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। शिविर में 72 यूनिट रक्तदान हुआ।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री मोदी बने है तब से देश में कई ऐतिहासिक काम हुए है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम विश्व के पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक उन्नति के साथ साथ वसुधैव कुटुंबकम् की परिभाषा को लेकर विश्व में आज भारत की अलग पहचान बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित किया है। मंत्री ने कहा जी-20 देश के सम्मेलन में भारत ने विश्व को नई राह दिखाने का काम किया है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा इसी सेवा भाव के साथ प्रदेशभर में पीएम मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से आगामी 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक सेवा के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई एवं उनके दीर्घायु की भी कामना की।
इस दौरान मंत्री ने आयोजकों को बधाई भी दी। मंत्री ने स्वास्थ विभाग एवं महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग के लिए भी उनका आभार जताया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, अनुज कौशल, कार्यक्रम संयोजक समीर डोभाल, विनय गुप्ता, एसएमआई से अमित चंद्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago