चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में यूथ रेड क्रॉस यूनिट द्वारा वीरा फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम तथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विश्व रेडक्रॉस दिवस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं यूथ रेड क्रॉस, एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवियों, छात्र -छात्राओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया l
कार्यक्रम मे रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डुनेंट को पुष्पांजलि अर्पित कर रेड क्रॉस झंडा गीत का गायन किया गया l प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में रक्तदान के महत्व तथा मानवीय मूल्यों पर विचार व्यक्त किए।
बीएड विभागध्यक्ष प्रो अमित कुमार जायसवाल ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोपरि कार्य बताया और सभी स्वयंसेवियों को इसमें बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने को प्रेरित किया।वीरा फाउंडेशन के संयोजक श्री यशवीर राणा द्वारा “रक्त ज्ञान से रक्तदान की ओर” विषय पर व्याख्यान द्वारा स्वयंसेवियों को मार्गदर्शन किया l
कार्यक्रम का आयोजन यूथ रेड क्रॉस के नोडल अधिकारी डॉ एसएल बटियाटा के निर्देशन में किया गया तथा संचालन एन एसएस प्रभारी एवं जिला यूथ रेड क्रॉस संयोजक डॉ डीएस नेगी ने किया। कार्यक्रम का समापन पर उत्कृष्ट स्वयंसेवियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया l
कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी डॉ एलएम तिवारी, सहप्रभारी रोवर रेंजर डॉ. भावना मेहरा, डॉ विधि ढौंडियाल, डॉ कुलदीप नेगी, डॉ ममता असवाल डॉ.अखिलेश कुकरेती, डॉ. राजेश चंद्रियाल डॉ. मीरा नितवाल, डॉ. चंदा ,डॉ. अभय कुमार, डॉ. दिग्पाल कंडारी एवं डॉ कृतिका बोहरा, डॉ. पंकज पंत सहित महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई के समस्त स्वयंसेवी तथा छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…