देहरादून। RIMS कॉलेज में जैनम जीविका फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ युवाओं को नियमित रूप से इस मानवीय कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।कॉलेज की डायरेक्टर शिप्रा ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है और समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। कॉलेज प्रशासन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।शिविर में जैनम जीविका फाउंडेशन के स्टेट हेड प्रदीप बिष्ट समेत कॉलेज प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…