Categories: hindiUttarakhand

रुड़की में शिवलिंग पर लगाया खून; मुस्लिम युवक की हरकत से बवाल, पुलिस फोर्स तैनात – Uttarakhand

Blood was poured on Shivling in Roorkee; uproar due to the act of a Muslim youth, police force deployedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में एक मुस्लिम युवक की हरकत पर बवाल मच गया है। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर के वक्त रुड़की थाना क्षेत्र के जौरासी गांव में एक मंदिर में शिवलिंग पर खून पाए जाने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि दोपहर लगभग 3.30 बजे आरोपी इलियास कुरैशी ने महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर खून लगा दिया। इसके बाद इलाके में जैसे ही यह खबर फैली कि आरोपी इलियास ने शिवलिंग को अपवित्र कर दिया है, हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। आलम यह कि इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।आरोपी जौरासी गांव का ही निवासी बताया जाता है। आरोपी की उम्र 40 साल है। रुड़की थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इलियास को गिरफ्तार कर लिया है। इलियास पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 (धर्म का अपमान करने की नीयत से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।जौरासी गांव के निवासी और ग्राम सभा के सदस्य शिकायतकर्ता अंकित सैनी ने कहा कि 1 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे के आसपास इलियास कुरैशी ने जानबूझकर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर खून लगाया। आरोपी ने शिवलिंग को अपवित्र किया जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोपी ने गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की है। आरोपी को शिवलिंग पर खून लगाते वक्त गांव के आशीष सैनी, सुमित, विशाल, दौलत ने पकड़ लिया।शिकायतकर्ता अंकित सैनी ने कहा कि आरोपी ने कृत्य स्वीकार कर लिया है। ऐसे में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं रुड़की थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने इस घटना पर कहा कि ग्राम सभा सदस्य की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह हिन्दू मंदिरों में जाता है। लेकिन, जांच टीम को उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही हैं। ऐसा लग रहा है कि शिवलिंग पर जानबूझकर खून डाला गया था।रुड़की थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जांच टीम वारदात की छानबीन कर रही है। गांव में दोनों समुदायों की बैठक हुई है। लोगों ने फैसला किया है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में हरिद्वार जिला पुलिस ने विक्रेताओं, भोजनालयों, ढाबा, रेस्तरां और होटल मालिकों को अपने दुकानों या प्रतिष्ठानों पर दुकानदार या मालिक का नाम लगाने का निर्देश जारी किया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। यह मामला भी पूरे देश में सुर्खियों में रहा था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

15 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

21 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago