देहरादून में रिश्तों का खूनी षड्यंत्र, 12 लाख की सुपारी पर अर्जुन शर्मा की हत्या, मां समेत 6 गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी देहरादून में चर्चित अर्जुन शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए साजिश की परतें खोल दी हैं। कर्नल के पुत्र और अमरजीत गैस एजेंसी के संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल, उनकी पत्नी संगीता उनियाल तथा एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक अजय खन्ना को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले तड़के हुई मुठभेड़ में दो शूटरों को भी पुलिस ने दबोच लिया था।गुरुवार देर शाम एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन शर्मा की हत्या 12 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। यह जिम्मेदारी राजू राणा और पंकज राणा (निवासी यमकेश्वर, पौड़ी) को सौंपी गई थी। बुधवार को तिब्बती मार्केट के समीप राजू राणा ने अर्जुन शर्मा को सीने में गोली मारी थी, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। बुधवार तड़के दोनों शूटरों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें उनके पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ के दौरान शूटरों ने अर्जुन की मां बीना शर्मा का नाम लिया। पुलिस के अनुसार 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 3 लाख रुपये अग्रिम दिए गए थे। यह रकम बीना शर्मा के पुराने सहयोगी विनोद उनियाल ने उपलब्ध कराई थी, जबकि अन्य आरोपियों ने योजना को क्रियान्वित करने में भूमिका निभाई।जांच में सामने आया है कि अर्जुन शर्मा का अपनी मां और उनके सहयोगियों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जीएमएस रोड स्थित अमरजीत गैस एजेंसी की संपत्ति का लगभग 14 करोड़ रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका था। शेष धनराशि और स्वामित्व को लेकर मतभेद गहराते गए, जिसने अंततः इस आपराधिक साजिश का रूप ले लिया।पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…