बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी करेंगे रिजल्ट जारी, 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषणा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस वर्ष 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) के सचिव विनोद सिमल्टी सुबह 10 बजे आधिकारिक रूप से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे।
1261 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं प्रदेशभर में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा में दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल रहे।
वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में कुल 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
सुबह 10 बजे जारी होगा परिणाम
बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…

3 hours ago

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

4 hours ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

12 hours ago