देहरादून : उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार 2मार्च 2024 को टिहरी लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे ।बताते चलें कि बॉबी लंबे समय से उत्तराखंड में युवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं,UKSSSC हो ,भू कानून/ मूल निवास हो, या फिर सरकारी नौकरियों में हो रहा भ्रष्टाचार , बॉबी पवार और बेरोजगार संघ ने निरंतर अपनी बुलंद आवाज उठाकर उत्तराखंड के युवाओं की भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी है ।पिछले साल फरवरी माह में बॉबी पवार और उनके साथी 11 दिन जेल में भी बंद रहे ,उंनको कई गंभीर मामलों तहत सत्ता पक्ष द्वारा फसाने की कोशिश भी की गई ।जौनसार बाबर क्षेत्र के रहने वाले बॉबी पवार एक सामान्य परिवार से आते हैं, और बेरोजगारों की लड़ाई लड़ते-लड़ते वह उत्तराखंड के युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय है ।
इस बीच उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा भी टिहरी संसदीय क्षेत्र में अपना कोई नेता ना उतार कर बॉबी पवार को पूर्ण समर्थन दिया है ।
Post Views: 11
Post navigation
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…