ऋषिकेश के चीला बैराज में डूबे युवक का शव बरामद





ऋषिकेश। ऋषिकेश के चीला बैराज में डूबे युवक का शव SDRF ने बरामद कर लिया है। दरअसल 16 अप्रैल को SDRF को सूचना सूचना मिली थी कि चीला शक्ति नहर के पास एक छोटा हाथी(टेंपो) और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया जबकि दूसरा युवक शक्ति नहर में गिरकर लापता हो गया था। जिसके बाद से SDRF टीम लगातार युवक की तलाश कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक युवक ऋषभ कश्यप अपने दोस्त गिरीश शर्मा के साथ आगरा से ऋषिकेश घूमने आया था और हरिद्वार की ओर जाते समय पशुपति बैराज से 500 मीटर आगे एक विक्रम चालक से उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें बाइक पर पीछे बैठा ऋषभ गंगा नहर में गिर गया और पानी में बह गया।
काफी तलाश के बाद शनिवार 20 अप्रैल को SDRF टीम ने सर्चिंग के दौरान चीला नहर से हरिद्वार की ओर शव को ढूंढ निकाला और राफ्ट की मदद से नहर से बरामद कर लिया गया। शव को आगे हरिद्वार क्षेत्र में बाहर निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस को शौंप दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने भी युवक की शिनाख्त कर ली गई है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

42 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago