देहरादून। उत्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल और उत्तरकाशी जिला अदालतों के बाद अब देहरादून और हरिद्वार जिला न्यायालय को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
जिला जज कार्यालय की ओर से इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने परिसर में सघन चेकिंग शुरू कर दी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत देने के निर्देश जारी किए हैं।
कई जिलों को मिल चुकी है धमकी
बीते दो दिनों में उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिला न्यायालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
सोमवार सुबह नैनीताल और उत्तरकाशी जिला अदालतों को धमकी मिली थी, जबकि मंगलवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी धमकी भरे ई-मेल सामने आए।
जांच में जुटीं कई एजेंसियां
धमकी भरे ई-मेल की जांच के लिए उत्तराखंड के चार जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 22 टीमों को भी लगाया गया है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
इन धमकियों के बीच मंगलवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए।
फिलहाल सभी जिला न्यायालय परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…