देहरादून। केदारनाथ यात्रा के लिए 30 सितंबर तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। एक अक्तूबर से आगे की यात्रा के लिए अगले सप्ताह तक आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल सकता है। मौसम साफ होने से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या फिर बढ़ने लगी है। चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं।
बरसात के कारण चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही, लेकिन मौसम साफ होने के बाद देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु अक्तूबर माह में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन 30 सितंबर तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। एक अक्तूबर से आगे की यात्रा के लिए 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो सकती है।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…