चोरी के जेवर बेचकर खरीदी बाइक, गौचर बैरियर पर धरा गया शातिर – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गौचर क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, मोबाइल और स्मार्ट वॉच चोरी करने वाले शातिर को कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चोरी के कुछ जेवर हरिद्वार में बेच चुका था और उसी रकम से बाइक खरीद ली थी। बाकी आभूषण बेचने के लिए वह देहरादून जा रहा था, लेकिन पुलिस ने गौचर बैरियर पर ही उसे दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, एक से चार मार्च 2026 के बीच ग्राम सिदोली निवासी अर्जुन सिंह, जो वर्तमान में गौचर में किराये के कमरे में रह रहे थे, उनके कमरे में चोरी हुई थी। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसा और सोने-चांदी के जेवरात, रेडमी मोबाइल फोन और बोट कंपनी की स्मार्ट वॉच चोरी कर ले गया। मामले में कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। इसी आधार पर एक अप्रैल को गौचर बैरियर पर चेकिंग के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोहित कुमार उर्फ शुभम (24) पुत्र स्व. सुरेंद्र कुमार, निवासी ग्राम कुमजुग, पोस्ट सुंग, थाना नंदानगर, चमोली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह होली से एक-दो दिन पहले नशे की हालत में गौचर क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक मकान पर पड़ी, जिसके बाहर ताला लगा था। मकान मालिक के बाहर होने का अंदाजा लगाकर उसने ताला तोड़ा और अंदर घुसकर कीमती सामान समेट लिया।
आरोपित ने पुलिस को बताया कि चोरी किये गये सामान में से एक सोने का लॉकेट, चांदी के बिछुवे और चांदी की अंगूठी उसने हरिद्वार में एक अज्ञात व्यक्ति को करीब 60 हजार रुपये में बेच दिए। इसी रकम से उसने UK-07BL-1750 नंबर की मोटरसाइकिल खरीद ली। बाकी जेवर बेचने के लिए वह देहरादून जा रहा था।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से सोने का मांगटीका, सोने की नथ, एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने की मटरमाला, सोने की चैन, एक जोड़ी चांदी की पायल, रेडमी मोबाइल फोन, बोट कंपनी की स्मार्ट वॉच, UK -07BL-1750 नंबर की मोटरसाइकिल
बरामद की है।
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी चमोली ने 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago