Categories: hindiUttarakhand

गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर ब्वॉयफ्रेंड का जानलेवा कदम, रुड़की में बुरी तरह से झुलसे प्रेमी-प्रेमिका की मौत – Uttarakhand

Boyfriend takes a fatal step due to girlfriend’s infidelity, lover and girlfriend died after getting badly burnt in Roorkeeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसा हैरतअंगेज कदम उठाया कि हरकोई हैरान रह गया। प्रेमी ने प्रमिका पर चाकू से वार करने के बाद उसको आग के हवाले कर दिया और फिर खुद भी जल गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी प्रेमिका भी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रेमिका पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के मामले में साठ फीसदी झुलसी युवती की शुक्रवार को मौत हो गई है।बीते बुधवार सुबह प्रेमी प्रिंस ने प्रेमिका सलोनी के जलाने के तुंरत बाद अपने उपर भी ज्वलनशील पदार्थ डालकर गले पर चाकू से वार कर लिया था। नब्बे फीसदी झुलसे प्रिंस की देहरादून हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई थी।युवती की शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कस्बा निवासी करीब 22 वर्षीय सलोनी अपने माता-पिता की मौत के बाद हरिद्वार के बुधवा शहीद में अपनी बहन के साथ रह रही थी। वहीं एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर रही थी।यूपी के मुजफ्फरनगर के मेगाखेड़ी निवासी प्रिंस और सलोनी पिछले दस सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे। जबकि सलोनी के बहन बहनोई उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे। जिससे परेशान प्रिंस ने बीते बुधवार को उसके रेस्टोरेंट में पहुंचकर खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।झुलसी सलोनी को एम्स ले जाया गया था। बाद में परिजन उसे उपचार के लिए मुजफ्फरनगर ले गए जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।यह था मामलाप्रेमी के परिजनों ने जब रिश्ते से इंकार कर दिया तो प्रेमिका के परिजनों ने उसके लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी थी। प्रेमी को जब इस बात का पता लगा तो वह सीधा रेस्टोरेंट में पहुंचा और खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। उपचार के दौरान भी रुड़की सिविल अस्पताल में सलोनी बार बार डॉक्टरों से प्रिंस को बचाने की बात करती रही। तहसीलदा ने समय रहते सलोनी का बयान दर्ज कर लिया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

1 hour ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

1 hour ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

1 hour ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

1 hour ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

2 hours ago