देहरादून: रायपुर स्टेडियम में दारू पार्टी करने वाले निकले हरियाणा के लड़के! स्टेडियम में चल रही थी शराब पार्टी ! वीडियो हो गया था जमकर वायरल! देहरादून पुलिस ने लिया सख्त एक्शन!
थाना रायपुर।शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी। 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर की वैधानिक कार्यवाही।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा दिये थे कार्यवाही के निर्देश।
राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के अन्दर शराब पीकर हंगामा मचा रहे युवकों का वीडियो हुआ था वायरल।
आज दिनांक 11-09-2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर के परिसर में शराब का सेवन कर हुड़दंग और उपद्रव करते दिखाई दे रहे थे, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर वीडियो में दिख रहे तीनो व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। तीनो व्यक्तियों को थाने लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण
1- योगेश दहिया पुत्र सुरेंद्र दहिया, निवासी ग्राम बड़खाल, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
2- सचिन पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम राई, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
3- भूपेश कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी कैमरी रोड, शांतिकुंज कॉलोनी, मकान नंबर 62, थाना कैमरी, जिला हिसार, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष
Post Views: 1
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun The State Disaster Response Force (SDRF) has failed to find…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…
रामनगर के पूछड़ी गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हेक्टेयर जमीन से हटाया…
क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…
विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…
स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…