ब्रेकिंग : उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी,10वीं में कमल और जतिन 12वीं में अनुष्का टॉपर। – myuttarakhandnews.com

रामनगर (उत्तराखंड)- आज 19 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 10वी व 12वी की बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये है ।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में सभापति मुकुल कुमार सती ने रिजल्ट घोषित किया ।
– हाई स्कूल की परीक्षा में कमल सिंह चौहान ( विवेकानंद मंडल शेर बागेश्वर ) एवं जतिन जोशी( कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल)) ने हाईस्कूल परीक्षा में 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
– कनकलता (न्यू टेहरी गढ़वाल) 495 अंक के साथ 99.02% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर बालिकाओं सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।
-दिव्यम गोस्वामी उत्तरकाशी , गणेश दत्त अगस्त मुनि रूद्रप्रयाग् , दीपा जोशी नानकमत्ता उधम सिंह नगर ने हाई स्कूल परीक्षा में 494 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया
“वहीँ इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 83.30% है । जिसमे बालकों का उच्च 80.10% तथा बालिकाओं का उच्च 86.20% रहा।
– इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान अनुष्का राणा ( देहरादून) 493 अंक के साथ मिला ।
– केशव भट्ट (देहरादून ) तथा कोमल कुमारी ( गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी ) ने इंटरमीडिएट में 489 %अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया ।
आयुष सिंह रावत (आवास विकास ऋषिकेश देहरादून) ने 484 % अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (यूकेबीएसई )की ऑफिशियल वेबसाइट का पताआधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.inरिजल्ट की वेबसाइट: uaresults.nic.in
एसएमएस से भी मिलेंगे इस बार परीक्षा परिणाम :-दसवीं कक्षा के लिये अपने फोन पर UK10 टाईप कर , स्पेस दें फिर अपना रोल नंबर लिखें (जैसे उदाहरण के लिये आपका रोल नंबर है 456789 तो अपने फोन पर टाइप करें UK10 456789 ) भेज दें 56263 पर।
12वी के परिणाम के लिए UK12 स्पेस और रोलनंबर और भेज दें 56263 पर।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

11 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

16 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

17 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

17 hours ago

BJP will return to power in U’khand with even bigger mandate: Amit Shah

Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…

17 hours ago

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति साहू गिरफ्तार, दूसरी महिलाओं से संबंध, उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप- myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…

18 hours ago