Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में घूसखोर इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड में आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला नैनीताल जिले से सामने आया है. जहां विजिलेंस की टीम ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अब विजिलेंस की टीम आरोपी के आवास की तलाशी ले रही है. साथ ही उसके चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है.दरअसल, कुमाऊं सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें शिकायतकर्ता ठेकेदार ने बताया था कि उसने भीमताल के सार्वजनिक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड में कोटेशन कार्यदेश के आधार पर 3 लाख रुपए का काम नैनीताल हाईकोर्ट आवासीय परिसर में किया था. जिसकी भुगतान के एवज में लोनिवि के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत रिश्वत मांग रहा था. इसके बाद विजिलेंस ने दुर्गेश पंत को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.10 हजार रुपए की रिश्वत लेता एई दुर्गेश पंत गिरफ्तार: इसी कड़ी में आज यानी 20 सितंबर को हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा. जिसके बाद विजिलेंस की टीम अब आरोपी पंत के आवास की तलाशी लेने जा रही है. साथ ही उसके अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के बारे में उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, सतर्कता निदेशक ने वी मुरुगेसन ने विजिलेंस टीम में शामिल कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.अगर कोई घूस मांगता है तो इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत: सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी या कर्मचारी अगर किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है. या फिर उसने इस तरह से आय से अधिक अवैध संपत्ति जमा की हो तो इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर भ्रष्टाचार, घूसखोरी आदि के बारे में सूचना दे सकते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

4 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

46 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago